ग्राम स्तर तक स्वास्थ्य, उज्ज्वला और आवास योजनाएं लागू होंगी : जनसम्पर्क मंत्री

0

जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने रविवार को दतिया जिले के ग्राम बडोन कला में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बताया कि ग्राम में नई अस्पताल बिल्डिंग का निर्माण होगा। इस पर 1.31 करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। सभी जरुरत मंद हितग्राही को आवास और उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जायेगा। राज्य सरकार ग्राम स्तर तक इन योजनाओं को लागू कर रही है। आवास और उज्जवला योजना का फायदा सभी को चरण बद्ध ढंग से दिया जा रहा है।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने ग्राम पचोखरा में 38 लाख रुपये लागत की दो सड़कों के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया।

Previous articleअध्यापकों के अलग-अलग संवर्गों का शिक्षा विभाग में संविलियन होगा
Next articleबालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो – कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here