कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी की प्रदर्शनी का सुमित्रा महाजन द्वारा किया अवलोकन

0

बड़वानी – (ईपत्रकार.कॉम) |कृषि मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार भारत वर्ष के सभी जिलों में कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा 19 से 30 अगस्त तक नया भारत मंथनः संकल्प से सिद्धि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में 29 अगस्त को कृषि विज्ञान केन्द्र इंदौर द्वारा संकल्प से सिद्वि कार्यक्रम लोकसभा अध्यक्ष मान्नीय सुमित्रा महाजन के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. के. बड़ोदिया के मार्गदर्शन में केन्द्र की ओर से इस कार्यक्रम में शस्य वैज्ञानिक डॉ. डी. के. तिवारी द्वारा प्रदर्शनी लगाई गयी। प्रदर्शनी का अवलोकन के दौरान प्याज भंडारण के मॉडल की प्रशंसा कर इसे किसानों के समक्ष अत्यधिक प्रचारित करने जिससे की कृषक बंधु अपनी प्याज की फसल को अधिक दिनों तक भंडारित कर सुरक्षित रखकर उचित मुल्य प्राप्त कर सकें यह सुझाव मुख्य अतिथ्यि लोकसभा अध्यक्ष मान्नीय सुमित्रा महाजन द्वारा दिया गया।

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी को सभी कृषक/कृषक महिला, अधिकारीगण, वैज्ञानिक एवं आगन्तुकों द्वारा सराहा गया। साथ ही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें निदेशक, कृषि तकनीकी प्रौद्योगिकी अनुसंधान केन्द्र,जोन-9 डॉ. अनुपम मिश्रा द्वारा केन्द्र की प्रदर्शनी एवं कार्यो की सराहना की तथा केन्द्र द्वारा जिले के किसानों की आय दो गुनी करने हेतु किये जा रहे प्रयासों के विषय में जानकारी प्राप्त कर कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी द्वारा आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु केन्द्र के सभी वैज्ञानिकों/अधिकारियों की प्रशंसा की।

Previous articleइंदौर क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार जरूरी हैं- श्रीमती महाजन
Next articleराजस्व प्रकरणों के निराकरण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेंगी – मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here