घर पर बनाए मैंगो श्रीखंड टार्ट

0

गर्मियों में आम खाना तो हर किसी मैंगो आइस्क्रीम या शेक पीना पसंद करता है लेकिन आज हम आपको मैंगो श्रीखंड टार्ट बनाने की रेसिपी बताएंगे। बड़ों से लेकर बच्चों को यह डेजर्ट खूब पसंद आएगा। तो चलिए आपको बताते हैं मैंगो श्रीखंड टार्ट बनाने की विधि।

सामग्री:
फिलिंग के लिए
दही- 500 ग्राम
चीनी पाऊडर- 50 ग्राम
आम का पल्प- 60 ग्राम
फेंटी हुई मलाई- 100 ग्राम
पुदीना- 10 ग्राम

गूंथने के लिए
मैदा- 1/2 कप
मक्खन- 1/2 कप
नमक- 1/2 टीस्पून
पानी- जरूरत अनुसार

बनाने की वि​धि:
1. सबसे पहले एक बाउल में 1/2 कप मैदा, 1/2 टीस्पून नमक, 1/2 कप मक्खन और पानी डालकर गूंथ लें।
2. फिर इसमें से थोड़ा-सा मिक्चर लेकर उसे छोटी रोटी की तरह बेल लें और फिर इसे टार्ट की शेप दें।
3. टार्ट बनाने के इन्हें सांचे में डाले और ओवन में 200 डिग्री पर 20 मिनट तक बेक करें।
4. बाउल में 500 ग्राम दही डालकर उसी अच्छी तरह फेंटे।
5. इसके बाद आम का गूदा 60 ग्राम निकालकर उसे मिक्सी में ब्लैंड करके स्मूद पेस्ट बनाएं।
6.दूसरे बाउल में फेंटी हुई दही, आम का पल्प, 100 ग्राम मलाई और 50 ग्राम चीनी पाउडर को अच्छी तरह मिक्स करें।
7. इसे 30-45 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
8. इसके बाद इसे टार्ट शेल्स पर रखकर पुदीने से गार्निश करें।
9. लीजिए आपका मैंगो श्रीखंड टार्ट बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

Previous articleपहले दुकानों में लिखा होता था, ‘ग्राहक भगवान है’
Next articleसिंधिया परिवार को ललकार कर कांग्रेस ने गलती की-ज्योतिरादित्य सिंधिया