घर में घड़ी और कैलेंडर इस जगह लगाएं, कुछ ही दिनों में होंगे मालामाल

0

ई-पत्रकार-नए साल आते ही घरों में कैलेंडर बदल जाते हैं। वास्तु के अनुसार कैलेंडर को भी समय बदलने के साथ बदल जाना चाहिए। कभी भी घर में पुराना कैलेंडर नहीं होना चाहिए। लेकिन सबसे बड़ी बात आती है कि कैलेंडर को घर में किस जगह लगाना चाहिए ताकि नया साल आपके लिए सौभाग्य लेकर आएं।

वास्तु तथा फेंगशुई में कैलेंडर तथा घड़ी को एक ही माना गया है। दोनों ही समय की गणना बताने वाली चीजें हैं, इसलिए उन्हें घर की हर किसी दीवार पर नहीं टांका जाता वरन उसके लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं। अगर घड़ी और कैलेंडर लगाते समय इन नियमों को माना जाए तो उस घर में रहने वालों की किस्मत बदलते देर नहीं लगती। सही दिशा में कैलेंडर होने पर घर में रहने वालों के भाग्य जाग जाते हैं।

कभी न लगाएं दक्षिण दिशा में
कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यहां लगाने से घर के मालिक का स्वास्थ्य खराब होता है और लाइफ में होने वाली तरक्की रुक जाती है। वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा समय बताने वाली चीजों के लिए शुभ नहीं मानी गई है।

वास्तु तथा फेंगशुई दोनों में ही समय बताने वाले यंत्र (यथा घड़ी, कैलेंडर) आदि के लिए उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कैलेंडर में कोई भी जानवर या उदास चेहरे वाली तस्वीरें न हों। ऐसी तस्वीरों वाले कैलेंडर ही नहीं वरन पोस्टर तथा फोटोज भी नहीं लगाने चाहिए। इनसे घर में नकारात्मकता आती है और घर में क्लेश का वातावरण बनता है।

खिड़की तथा दरवाजों के पास भी नहीं लगाने चाहिए कैलेंडर
बहुत से लोग अपने घर के दरवाजों के पीछे अथवा खिड़कियों के पास भी कैलेंडर या घड़ी रखते हैं। ऐसा करना उस परिवार के लोगों के लिए बीमारी का संकेत है। इसलिए कैलेंडर को दरवाजों के गेट अथवा खिड़की के पल्लों के पीछे नहीं लगाना चाहिए।

Previous articleमैं अभी भी SP अध्यक्ष, चुनाव की तैयारी करें कार्यकर्ता : मुलायम
Next articleओबामा कार्यकाल में भारत नहीं बना NSG का सदस्‍य,अमेरिका को अफसोस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here