घोड़ाडोंगरी में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

0

जिले में कलेक्टर श्री शशांक मिश्र द्वारा तहसील स्तर पर आयोजित की जा रही जन सुनवाई के तहत गुरूवार को तहसील मुख्यालय घोड़ाडोंगरी में आमजन की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान ग्राम नीमपानी के किसान मंगरेश पिता गुरूदयाल को पिछले पांच साल से ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल ऋण पुस्तिका दिलवाई। साथ ही यहां पदस्थ पटवारी को निर्देशित किया कि उक्त किसान को हुई परेशानी को देखते हुए तीन हजार रूपए की राशि भुगतान करें।

जनसुनवाई के दौरान आमजन से 112 आवेदन प्राप्त हुए। जिनके उचित निराकरण की कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शाहपुर श्री एमएल विजयवर्गीय, तहसील शाहपुर श्री अजय शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

25 अगस्त को भैंसदेही में होगी जनसुनवाई
कलेक्टर द्वारा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए 25 अगस्त को प्रात: 10 बजे से तहसील कार्यालय भैंसदेही में भैंसदेही एवं झल्लार वृत्त के लोगों के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

Previous articleशिक्षा में एक रूपता के लिए शाजापुर में केन्द्रीय विद्यालय प्रारंभ किया गया है-केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत
Next articleनिर्माण कार्य के गुणवत्ता पर रखें विशेष ख्याल – श्री राजेन्द्र शुक्ल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here