चंदेरीवासियों ने अपनी माँग और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया

0

ग्वालियर – (ईपत्रकार.कॉम) |मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अल्प प्रवास पर अशोकनगर जिले के तहसील मुख्यालय चंदेरी में हेलीकॉप्टर से आए। मुख्यमंत्री ने हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय आम नागरिकों से भी चर्चा की। चंदेरीवासियों ने अपनी माँग और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

हैलीपेड पर उपस्थित ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री एस एन रूपला, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार, कलेक्टर श्री बी एस जामोद, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले को चंदेरीवासियों की समस्याओं के शीघ्र निदान के निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री श्री चौहान चंदेरी में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

Previous articleमुंगावली विधायक के निधन पर कलेक्‍टर सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
Next articleमध्यप्रदेश में खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है- मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here