मानव अधिकार एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संबंध में विचार गोष्ठी एवं मानव अधिकार जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा

0

दतिया  – (ईपत्रकार.कॉम) |मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 13 सितम्बर 2017 को ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय दतिया के सभागार में मानव अधिकार एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संबंध में विचार गोष्ठी एवं मानव अधिकार जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होगीं एवं कार्यक्रम में श्री डी.के. श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश, श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायाधीश, श्री हितेन्द्र द्विवेदी, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, श्री निसार अहमद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री राकेश बंसल, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश, श्री राजीव राव गौतम, अति. द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश, श्रीमती रेखा मरकाम, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 कु. मीनाक्षी शर्मा, जे.एम.एफ.सी. एवं श्री वेदप्रकाश सगर, जे.एम.एफ.सी., कार्यक्रम में अतिथि रहेंगे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।

Previous articleमुंगावली विधायक के निधन पर कलेक्‍टर सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
Next articleकिसानों को कम पानी की फसलें बोने के लिए प्रेरित किया जाए- कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here