चक्रवात तूफान फानी से सहमा ओडिशा, 225 किमी प्रति घंटे से चल रही हवाएं, बिजली गुल

0

चक्रवात तूफान ‘फनी’ शुक्रवार सुबह ओडिशा तट से टकरा गया। राज्य में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। तूफान के चलते कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। संचार सेवाएं भी ठप्प हैं। किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए टीमें तैनात है। फनी प्रभावित इलाकों में 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं इससे पहले समुद्री किनारों से लोगों को हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया। इस तूफान पर खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पैनी नजर बनाए हुए हैं और सभी पुख्ता इंतजाम और तैयारियां की गई हैं।

NDRF के जवान मुस्तैद
‘फनी’ से निपटने के लिए एनडीआरएफ के जवान मुस्तैद हैं साथ ही राहत और बचाव के लिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान, झारखंड और केरल में NDRF की कई टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा और भी कई राज्यों की NDRF टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। नौसेना भी बुधवार से अलर्ट पर थी और इससे निपटने के लिए वो भी पूरी तरह से मुस्तैद है। ‘फनी’ से ओडिशा के 14 जिलों के प्रभावित होने की आशंका है।

भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट बंद
चक्रवात फनी की वजह से भुवनेश्वर आने और जाने वाली उड़ानें तीन मई को ‘रद्द’ कर दी गई हैं। डीजीसीए ने कहा कि चक्रवात फनी की वजह से 3 मई से 4 मई के बीच कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ानों की आवाजाही बंद रहेगी।

Previous articleयेचुरी ने कहा -कैसे कहें हिंदू हिंसक नहीं होता, रामायण-महाभारत में भी हुई थी लड़ाई
Next articleजम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ , दो आतंकी ढेर