जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ , दो आतंकी ढेर

0

शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शोपियां में मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ शोपियां के इमाम साहिब क्षेत्र के अधकारा में हो रही है। दो उग्रवादियों के मारे जाने के बाद भी ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने पुख्ता जानकारी के आधार पर अधकारा गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया तो छिपे हुये आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मारे गये आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों को अन्देशा है कि इलाके में और आतंकी हो सकते हैं। पूरे इलाके को घेर के रखा गया है। वहीं एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।

Previous articleचक्रवात तूफान फानी से सहमा ओडिशा, 225 किमी प्रति घंटे से चल रही हवाएं, बिजली गुल
Next articleमेरे बच्चों को मेरी फिल्में देखने की अनुमति नहीं है-आयुष्मान खुराना