चन्द्रशेखर आजाद कॉलेज ग्राउण्ड पर होगा गणतंत्र दिवस समारोह

0

झाबुआ – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्ट्रेट सभाकक्ष झाबुआ में गणतंत्र दिवस की तैयारियों से संबंधी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने की। बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए दायित्व सौपे गये।

  बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने बताया कि 26 जनवरी को कॉलेज ग्राऊण्ड मैदान झाबुआ में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

सांस्कृति कार्यक्रम का चयन समिति द्वारा किया जायेगा

   गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृति कार्यक्रमों का चयन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला परियोजना समन्वयक शिक्षा अधिकारी केन्द्र झाबुआ प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय झाबुआ शामिल रहेंगे।

झांकी का होगा प्रदर्शन

   कार्यक्रम स्थल पर शासकीय विभगों द्वारा शासन की योजनाओं एवं शासन की उपलब्धियों से संबंधित झांकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सभी विभागो को झांकी निकालने के लिए कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने निर्देशित किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवक, विद्यार्थी शैक्षणिक संस्थाओं सहित जिले की सभी ऐसी ग्राम पंचायतों के सचिव संरपचों को भी पुरस्कृत किया जाएगा जिन ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया है। जिन ग्राम पंचायतो में बच्चो का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। पुरस्कार के लिए चयन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।

  बैठक में कलेक्टर आशीष सक्सेना ने प्रभात फेरी समय पर करवाने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं सभी प्राचार्यो, प्रधानाध्यापकों को दायित्व सौपा। समारोह स्थल की तैयारी का कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका एवं फारेस्ट, उद्यानिकी विभाग को निर्देशित किया गया। समारोह स्थल पर पेयजल व्यवस्था का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगरपालिका को सौपा गया। समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था का कार्य एस.डी.एम झाबुआ को सौपा गया।

सभी कार्यालय प्रमुख 25 जनवरी की रात्रि को शासकीय कार्यालय पर विद्युत व्यवस्था करे एवं 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज को गरिमा मय स्थिति में फहराये। ध्वज को सूर्यास्त होने से पूर्व पूर्ण सम्मान के साथ उतरवाये।

भारत पर्व का होगा आयोजन

   26 जनवरी की शाम को 7.00 बजे से भारत पर्व का आयोजन राजवाडा चौक झाबुआ में किया जाएगा। भारत पर्व का आयोजन शासन के निर्देशानुसार करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौपे गये। भारत पर्व में संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा चयनित कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Previous articleदूसरों के चेहरे पर खुशी देखकर आनंद की अनुभूति होती है – कलेक्टर श्री सिंह
Next articleछात्र अभिषेक ने सिल्वर व केदार ने जीता कांस्य पदक