चीन अगले साल तिब्बत में बनाएगा दुनिया का सबसे बड़ा प्लैनेटेरियम

0

चीन अगले साल तिब्बत में दुनिया के सबसे बड़े प्लैनेटेरियम का निर्माण कार्य शुरू करेगा। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। तिब्बत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने बताया कि इस प्लैनेटेरियम में क्षेत्र की सबसे बड़ी ऑप्टिकल खगोलीय दूरबीन होगी जिसमें एक मीटर व्यास वाला एक लैंस लगा होगा।

यह प्लैनेटेरियम खगोलीय अनुसंधान और विज्ञान शिक्षा के लिए एक प्रमुख क्षेत्रीय केंद्र बन जाएगा। इस दूरबीन को संयुक्त रूप से प्लैनेटेरियम और नैशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरीज द्वारा विकसित किया जाएगा।

विभाग के उप प्रमुख वांग जुंजी ने बताया, “इस यंत्र की स्थापना से यह प्लैनेटेरियम हमारे पेशेवर खगोलीय अनुसंधान करने में सक्षम हो सकेगा।” वांग ने बताया, “दुनिया का, सबसे ऊंचाई पर स्थित प्लैनेटेरियम लोगों के लिए तारों और ब्रह्मांड को जानने तथा समझने का एक बेहतर माध्यम बन सकेगा”।

Previous articleअगर आपका पेट भी है बढ़ा हुआ तो जरूर पढ़ें यह खबर
Next articleअमेरिका के टेक्सास में स्थित एक चर्च में फायरिंग, 26 लोगों की मौत, कई घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here