हमारे देश में जमीन पर बैठकर खाना खाने की पुरानी परंपरा रही है। भले ही आजकल लोग डाइनिंग टेबल बैठकर खाते हों, लेकिन कई घरों में आज भी लोग जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं।
क्या आप जानते हैं कि जमीन पर बैठकर खाना खाने के भी कई फायदे होते हैं।
– जमीन पर बैठकर जब खाना खाते हैं तो इस मुद्रा में बैठने से रीढ़ की हड्डी और पीठ से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। साथ ही, जो लोग कंधों को पीछे धकेलते हुए गलत मुद्रा में बैठने के कारण किसी तरह के दर्द से परेशान होते हैं। वह समस्या भी इस आसन में बैठकर खाने से दूर हो जाती है।
– एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग जमीन पर पद्मासन या सुखासन में बैठते हैं और बिना किसी सहारे के खड़े होते हैं। उनका जीवन लंबा होता है, क्योंकि इस मुद्रा से उठने के लिए अधिक लचीलेपन और शारीरिक शक्ति की आवश्यकता होती है।
– जमीन पर बैठकर खाना खाने से पाचन क्रिया सही रहती है।
– जब जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इस तरह दिल बड़ी आसानी से डाइजेस्ट करने में मदद करने वाले सभी अंगों तक खून पहुंचाता है।































































