मेथी के बीजों का काढ़ा बहुत लाभदायक है

0

मेथी के बीज एक अत्यंत लाभदायक वस्तु माने गये हैं। ये कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने में लाभदायक हैं और इनके अनेक फायदे हैं।

मेथी के बीजों का काढ़ा डायबिटिज और ब्लड प्रेशर के रोगियों को लाभ पहुंचाता है।

कभी-कभी रोगी कोलेस्ट्रॉल घटाने वाली एलोपैथिक दवाइयां नहीं सहन कर सकते। ऐसे में यदि वे चाय के पानी में थोड़ा-सा मेथी का काढ़ा डाल कर पिएं तो फायदा होगा।

कहा जाता है कि यदि गर्भावस्था में मेथी के बीज खाएं या इनका काढ़ा दो या तीन बार लें तो बच्चे के जन्म के बाद पर्याप्त मात्रा में शिशु को दूध मिलेगा और आप अपने शिशु को सही मात्रा में दूध पिला सकेंगी व दूध की कमी नहीं होगी। आइये हम आपको मेथी के बीजों का काढ़ा बनाने का एक आसान तरीका बतायें।

चाय के दो चम्मच मेथी के बीज, एक प्याला पानी में उबालें। इसे दस मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें। अब इसे गैस से उतार लें। ठंडा होने के बाद यह काढ़ा दिन में तीन बार लें।

यदि आपको पथरी की शिकायत है तो सर्दियों में सुबह सबसे पहले मेथी के काढ़े वाला पानी पिएं। यह पथरी गलाने में मदद करता है।

Previous articleUS प्राइमरी चुनाव: पांच और राज्य ट्रंप की झोली में, हिलेरी तीन राज्यों में जीतीं
Next article‘जब तक देश सूखा मुक्त नहीं हो जाता, तब तक कांग्रेसमुक्त भारत का कोई महत्व नहीं’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here