जानिए क्यों फरहान ने बीजेपी नेता से कहा – आपकी हिम्मत कैसे हुई

0

बॉक्स ऑफिस पर तमिल फिल्म ‘मर्सल’ रेकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है लेकिन इसके साथ ही फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। यह विवाद फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर है, जिस पर बीजेपी के कुछ नेताओं को आपत्ति है। अब इस विवाद में बॉलिवुड ऐक्टर फरहान अख्तर भी शामिल हो गए हैं।

दरअसल, फिल्म को लेकर जो विवाद चल रहा है उस पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने एक नैशनल टीवी के टॉक शो पर कहा कि फिल्म वाले लोगों का जनरल नॉलेज बहुत कम होता है। बस इसी बात पर फरहान भड़क गए और उन्होंने इसके जवाब में एक ट्वीट किया।

फरहान ने नरसिम्हा राव को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपकी हिम्मत कैसे हुई।’ उन्होंने आगे उन कलाकारों पर भी निशाना साधा जो नरसिम्हा राव के साथ खड़े हैं। फरहान ने कहा, ‘आप सभी को शर्म आनी चाहिए। देखिए, यह आप लोगों के बारे में क्या सोच रखते हैं।’

Previous articleXiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन 4000 mAh की बैटरी के साथ होगा लांच
Next articleसोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी के दामों में तेजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here