दिल्ली-अमृतसर ट्रैक पर रेल हादसा, कालका-हावड़ा एक्सप्रेस में लगी आग, 5 यात्री घायल

0

दिल्ली-अमृतसर ट्रैक पर मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ. कुरुक्षेत्र के धीरपुर गांव के पास कालका-हावड़ा एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इस घटना में 5 यात्री घायल हो गए हैं, इनमें तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं.

ये ट्रेन कालका से दिल्ली की ओर जा रही थी. आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, बचाव दल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे.

बताया जा रहा है कि ट्रेन जैसे ही धीरपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो उसकी SLR बोगी में आग लग गई. ये घटना सुबह 4 बजे की है. इस घटना के बाद से ही इस ट्रैक को बंद कर दिया गया. अभी करनाल से पंजाब, पंजाब से दिल्ली जाने वाली सभी गाड़ियों को रोका गया है.

Previous articleजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंक पर सेना का टुटा कहर , 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद
Next articleमंगल पर NASA को मिली बड़ी कामयाबी, मंगल की धरती पर उतरा रोबोटिक ‘इनसाइट लेंडर’