बेंगलुरु. 31 दिसंबर की रात को यहां की फेमस एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर कई लड़कियों से छेड़छाड़ हुई। हुड़दंगियों से परेशान विक्टिम्स इधर-उधर भागती रहींं। कई तो अपने जूते छोड़कर मदद के लिए दौड़ीं। यह वारदात उन दो रास्तों पर हुई जहां नए साल के जश्न के दौरान सिक्युरिटी के लिए करीब 1600 पुलिसवाले तैनात थे। इस मामले में सोमवार शाम तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि कनार्टक के होम मिनिस्टर जी. परमेश्वर को सफाई देनी पड़ी। हालांकि, उन्होंने ये अजीब बयान दिया कि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
क्या हुआ था उस रात…
– 31 दिसंबर की रात एमजी और ब्रिगेड रोड पर जश्न चल रहा था। रात 11 बजे हुड़दंगी महिलाओं और लड़कियों को छूने लगे। उन पर भद्दे कमेंट्स करना शुरू कर दिए। यह सिलसिला करीब आधे घंटा चला। इससे अफरातफरी मच गई।
– पुलिस इंस्पेक्टर नागराज के मुताबिक, नए साल के जश्न के लिए यहां करीब 60,000 लोग जमा थे।

लड़कियां जूते और सैंडल छोड़कर मदद के लिए भागींं
– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हुड़दंगियों से परेशान लड़कियां इधर-उधर भागती रहींं। कई तो अपने जूते छोड़कर मदद के लिए दौड़ीं।
– जब पुलिस पहुंची तो कई लड़कियां रोते हुए महिला पुलिसकर्मियों के गले लग गईं और मदद की गुहार लगाने लगींं।

एमजी और ब्रिगेड रोड पर 1600 से पुलिसकर्मी तैनात थे
– नए साल के जश्न के लिए पुलिस ने सिक्युरिटी के पुख्ता इंतजाम किए थे। करीब 1600 पुलिसवाले तैनात किए गए थे।
– कनार्टक के डीजीपी ओम प्रकाश ने कहा कि दोषियों के खिलाफ काईवाई की जाएगी।
– पुलिस इंस्पेक्टर नागाराज ने कहा कि हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे आकर शिकायत दर्ज करें।
– बता दें कि इस मामले में सोमवार शाम तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

होम मिनिस्टर ने कहा- सुरक्षा के इंतजाम थे
– होम मिनिस्टर जी. परमेश्वर ने कहा कि क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। हालांकि, ऐसे मौकों पर ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। करीब 25 सीसीटीवी लगाए गए थे। मामले की जांच शुरू कर दी है।