जामुन खाने के ये फायदे आपको हैरानी में डाल देंगे

0

जामुन एक मौसमी फल है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही इसके कई औषधीय गुण भी हैं। जामुन अम्लीय प्रकृति का फल है पर यह स्वाद में मीठा होता है। जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। जामुन में लगभग वे सभी जरूरी लवण पाए जाते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। जानें जामुन के फायदे…..

1. विषैले जंतुओं के काटने पर जामुन की पत्तियों का रस पिलाना चाहिए काटे गए स्थान पर इसकी ताजी पत्तियों का पुल्टिस बांधने से घाव स्वच्छ होकर ठीक होने लगता है।

2. जामुन और आम का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है।

3. जामुन का रस, शहद, आंवले या गुलाब के फूल का रस बराबर मात्रा में मिलाकर एक-दो माह तक प्रतिदिन सुबह के वक्त सेवन करने से रक्त की कमी एवं शारीरिक दुर्बलता दूर होती है।

4. दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में जामुन विशेषतौर पर फायदेमंद होता है। इसके बीज को  पीस लीजिए। इससे मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।

5. अगर किसी को दस्त हो रहे जामुन को सेंधा नमक के साथ खाना फायदेमंद रहता है।

Previous article2 जुलाई को Xiaomi के CC सीरीज का पहला फोन होगा लॉन्च
Next articleशिंजो आबे से मिले PM मोदी, बोले- भारत-जापान के बीच और मजबूत हुई दोस्ती