ट्रंप-किम की बैठक को लेकर उत्साहित है अमेरिका: वाइट हाउस

0

वाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग- उन के बीच ठोस बैठक को लेकर वॉशिंगटन उत्साहित है। इस माह की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने ट्रंप को किम की ओर से भेंट का निमंत्रण दिया था।

ट्रंप के निमंत्रण स्वीकार करने पर पूरा विश्व आश्चर्यचकित था। उत्तर कोरियाई नेता ने परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर कथित तौर पर प्रतिबद्धता जाहिर की है। ट्रंप ने कहा कि किम ने बैठक होने तक किसी भी प्रकार का मिसाइल परीक्षण न करने का वादा भी किया है।

संवाददाता सम्मेलन में वाइट हाउस प्रधान उप प्रेस सचिव राज शाह ने कहा, ‘हम कुछ महीनों में ठोस बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं।’ किम जोंग- उन के चीन में होने की खबरों पर सवाल किए जाने पर शाह ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा, ‘हम उन खबरों की पुष्टि नहीं कर सकते। हमें नहीं पता की वे सही ही हैं।’

Previous articleगुंडागर्दी बंगाल की संस्कृति नहीं है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- ममता बनर्जी
Next articleये शाम बहुत तनहा है मिलने की भी तलब है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here