ठंड में गर्म पानी से नहाते हैं तो रखें इन बातों का विशेष ख्याल

0

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना एक बड़ा टास्क होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग गरम पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। गर्म पानी से नहाने में आपकी मांसपेशियों की अकड़ कम होती है और अच्छा भी लगता है। लेकिन यह त्वचा के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। अधिक गर्म पानी से नहाने से शरीर की ऊपरी सतह पर मौजूद ऑयली लेयर हट जाती है। ये सतह हमारी त्वचा के लिए बहुत जरूरी है। यह हमें कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखती है। ऐसे में जरूरी है कि गर्म पानी से नहाने का सही तरीका जान लिया जाए।

1. नहाने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।
2. अगर आप गर्म पानी से नहा रहे हैं तो समय का ख्याल कीजिए। ज्यादादेर तक गर्म पानी से न नहाएं।
3. नहाने के लिए ऐसे साबुन का इस्तेमाल कीजिए, जो ऑयल बेस्ड हो।
4. नहाने से पहले नेचुरल ऑयल लगाएं ताकि त्वचा नहाने के बाद भी रूखी न हो।
5. ड्राई ब्रश का इस्तेमाल करने से बचें।

Previous articleफूल नहीं, नोटों के गुलदस्ते से किया लड़की को प्रपोज!
Next articleयहां शादी में शामिल गेस्ट करते हैं दुल्हन को किस!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here