लाइफस्टाइल बदलने के साथ लोगों का प्यार करने का तरीका भी बदल गया हैं। कुछ लोग प्यार सिर्फ टाइम पास के लिए करते है। वहीं बहुत से लोग एेसे होते हैं जो अपने प्यार का इजहार करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। आज हम आपको एक एेसे लड़के के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज करने के लिए सबसे अनोखा तरीका अपनाया। चीन में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रैंड को इस तरह से प्रपोज किया कि वहां खड़े सभी लोग हैरान रह गए।
लड़के ने घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रैंड के सामने अपने दिल की बात रखी। इसी के साथ लड़के ने हाथ में एक गुलदस्ता पकड़ा हुआ था। लड़के ने लड़की को गुलदस्ता दिया। जैसे ही लड़की ने गुलदस्ता देखा तो वो हैरान रह गई। एेसा इसलिए क्योंकि गुलदस्ता फूलों का नहीं बल्कि नोटों का बना हुआ था।
आपको बता दें कि चीन के नोटों से बना गुलदस्ता तकरीबन 50 हजार का था। लड़के ने इसे बड़े प्यार से अपनी गर्लफ्रैंड के लिए बनाया था। वहां पर खड़े सभी लोग इंतजार कर रहे थे कि कब लड़की अपना जवाब दें। लड़के के प्यार को देखते हुए लड़की ने झट से हां कर दी।






























































