डेमोक्रेटस मेरे खिलाफ महाभियोग लाना चाहते हैं क्योंकि वे 2020 में नहीं जीत सकते: ट्रंप

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी डेमोक्रेट्स उनके खिलाफ महाभियोग लाना चाहते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि वे 2020 के राष्ट्रपति चुनाव नहीं जीत सकते। बृहस्पतिवार को डेमोक्रेट्स अमेरिका के 435 सदस्यीय हाउस ऑफ रीप्रजेंटेटिव्स में बहुमत में आ गए और इसी के साथ रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस और व्हाइट हाउस में पिछले दो वर्षों का एकाधिकार समाप्त हो गया।

ट्रंप ने अनेक ट्वीट कर कहा, ‘‘वे (डेमोक्रेट्स) केवल मेरे खिलाफ महाभियोग लाना चाहते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि वे 2020 में जीत नहीं सकते, इतनी सफलता।’’ ट्रंप ने अपने खिलाफ महाभियोग की विचार पर प्रश्न किया और दावा कि वह बेहद सफल राष्ट्रपति रहे हैं।

Previous articleट्रेनों में 31 मार्च से खानपान के सामानों पर नहीं होगी ओवरचार्जिंग
Next articleभोपाल से हैदराबाद के लिए इंडिगों की पहली फ्लाइट शुरू,मुख्यमंत्री ने फ्लेग ऑफ कर रवाना किया