डॉ. त्रिखा ने अपने जीवन में पत्रकारिता अध्यापन और मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किये- मुख्यमंत्री श्री चौहान

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया शिक्षाविद् डा. नंद किशोर त्रिखा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. त्रिखा का आज नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।

श्री चौहान ने कहा है कि डॉ. त्रिखा ने अपने जीवन में पत्रकारिता अध्यापन और मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किये। संस्कारवान पत्रकारों की नई पीढ़ी को तैयार करने में उनका योगदान अतुलनीय है।

श्री चौहान ने पुण्यात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

Previous articleयात्रा का समापन समारोह 22 जनवरी को ओंकारेश्वर में ,एकात्म यात्रा को अदभुत जनसमर्थन
Next articleमुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here