किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन करेंगे

0

जबलपुर – (ईपत्रकार.कॉम) |प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन कल सोमवार 16 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी समिति जबलपुर में मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का जिले में शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। कृषि उपज मण्डी जबलपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के साथ जिले की सभी कृषि उपज मण्डियों में भी भावांतर भुगतान योजना के शुभारंभ के अवसर पर किसान सम्मेलन आयोजित किये गये हैं। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान कल्याण मंत्री श्री बिसेन सोमवार 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सिवनी से कार द्वारा जबलपुर जिले की शहपुरा कृषि उपज मण्डी पहुंचेंगे और यहां खण्ड स्तरीय कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे। किसान कल्याण मंत्री का शहपुरा से कृषि उपज मण्डी जबलपुर आगमन होगा। वे यहां मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का शुभारंभ करेंगे तथा इसके बाद शाम 4 बजे कुण्डम में विकासखण्ड स्तरीय कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे। किसान कल्याण मंत्री शाम 7 बजे कलेक्टर कार्यालय में रबी फसल की सिंचाई व्यवस्था को लेकर जल संसाधन, सहकारिता, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे और रात 11.55 बजे ओव्हर नाईट एक्सप्रेस द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Previous articleमुख्यमंत्री भावांतर योजना का शुभारंभ, होगा किसान सम्मेलन
Next articleऐसे सम्मेलन समय-समय पर होते रहे ताकि भूतपूर्व सैनिकों से रूबरू होने का अवसर मिल सके-कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here