दलितों के जीवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वह आज भी उसी स्थिति में हैं -जीतनराम मांझी

0

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने साजिश रचकर मुझे मेरे पद से हटाया है। मांझी का कहना है कि दलितों के जीवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह आज भी उसी स्थिति में हैं जैसे वह काफी समय पहले थे।

बिहार के रोहतास जिले के कोचस में एक सभा को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा जब वह मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने गरीबों और दलितों के विकास के लिए बहुत सी योजनाएं आरंभ की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह डर था कि अगर वह (मांझी) सत्ता में बने रहे तो सभी दलितों का साथ उनको मिलेगा।

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने दलित और गरीब वर्ग को सलाह देते हुए कहा कि सभी गरीबों को एकजुट होना होगा, ताकि राजनीतिक दलों को दलितों की ताकत का एहसास करवाया जा सके।

Previous articleजानिए, आखिर ब्राह्मण क्यों नहीं खाते लहसुन और प्याज?
Next articleभाजपा जबसे सत्ता में आई है तब से किसानों की सबसे ज्यादा उपेक्षा हो रही है-अखिलेश यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here