दिल के करीबी मुद्दों का समर्थन करना चाहिए : सनी लियोन

0

मुंबई। जानवरों के खिलाफ क्रूरता और कैंसर जागरूकता को लेकर आवाज उठाने वाली अभिनेत्री सनी लियोन ने एक बार फिर अपना सॉफ्ट साइड दिखाया है। हाल ही उन्होंने कहा कि लोगों को अपने दिल के करीब मुद्दों पर जागरुकता फैलानी चाहिए। यह मुद्दे स्वास्थ से जुड़े हैं।

अभिनेता आलोकनाथ और दीपक डोबरियाल के साथ एक वीडियो में सनी स्तन कैंसर और धूम्रपान को लेकर जागरुकता फैलाती नजर आएगी इस वीडियो को आनेवाले फिल्मफेयर शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया है।

इस वीडियो के बारे में सनी ने एक बयान जारी कर कहा – अवॉर्ड के लिए नामांकन होना काफी अच्छा अनुभव है, क्योंकि यह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और जागरूकता फैलाने में मदद करता है। पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह कर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली सनी जल्द ही शाहरुख खान की आनेवाली फिल्म रईस में आइटम नंबर करती नजरआएंगे। उनका गाना लैला मैं लैला अभी से चार्टबस्टर्स पर छा रहा है।

Previous articleनोटबंदी से आतंकवादियों की कमर टूटी:राजनाथ
Next articleपरेशान हैं बुरी नजर से तो अपनाएं ये सरल उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here