राष्ट्रपति के भोपाल प्रवास के दौरान उनके स्वागत सत्कार की व्यवस्थाएं भव्य और व्यवस्थित हों-मुख्यमंत्री श्री चौहान

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के भोपाल प्रवास कार्यक्रमों के स्वरूप और रूपरेखा की आज समीक्षा की। इस अवसर पर बताया गया कि राष्ट्रपति कबीर प्रगटोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। समीक्षा में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति के भोपाल प्रवास के दौरान गरिमापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। उनके स्वागत सत्कार की व्यवस्थाएं भव्य और व्यवस्थित हों। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रपति श्री कोविंद का 10 नवम्बर को प्रदेश में पहली बार आगमन हो रहा है। राष्ट्रपति का स्वागत समारोह भोपाल के राजकीय विमानतल पर विशिष्ट गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में होगा। कबीर प्रगटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन लाल परेड मैदान में किया जायेगा। कार्यक्रम में कबीरपंथी संत और समाज के सदस्य शामिल होंगे। इस अवसर पर पद्मश्री श्री प्रहलाद टिपाणियाँ का गायन होगा। राष्ट्रपति श्री कोविंद समारोह में संस्कृति विभाग द्वारा प्रकाशित मध्यप्रदेश कबीर पुस्तक का विमोचन करेंगे। राष्ट्रपति प्रदेश की 6 कबीर मण्डलियों को कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे।

तैयारियों के समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव अनुसूचित जाति कल्याण श्री प्रभांशु कमल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के. मिश्रा, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण श्री आशीष उपाध्याय, प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण श्री एस.एन. मिश्रा, आयुक्त नगरीय विकास एवं पर्यावरण श्री विवेक अग्रवाल, आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी, आयुक्त परिवहन श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संभागायुक्त श्री अजातशत्रु, पुलिस महानिरीक्षक श्री योगेश चौधरी आदि अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleदीना वाडिया खूबसूरत और साहसी थीं : प्रीति जिंटा
Next articleक्या धर्म के नाम पर किसी को डराना आतंकित करना नहीं है – प्रकाश राज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here