देश में जीका वायरस का कहर, गुजरात में विशेष अलर्ट जारी

0

गुजरात सरकार ने पड़ोसी राज्य राजस्थान में फैले जीका वायरस के मामलों के मद्देनजर विशेष अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राजस्थान से आने वाले तथा जीका वायरस संक्रमण के कारण के लक्षणों जैसे की बुखार आदि वाले लोगों पर निगाह रखी जायेगी और उनकी पहचान के लिए एयरपोर्ट, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल टीमों की तैनाती की जायेगी।

अस्पतालों को भी ऐसे मामलों की तुरंत सूचना देने को कहा गया है। ज्ञातव्य है कि भारत में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला जनवरी 2017 में गुजरात के ही अहमदाबाद में पाया गया था। राजस्थान के जयपुर में गत 22 सितंबर को 85 साल की एक महिला में इसका संक्रमण पाये जाने के बाद अब तक 50 से अधिक ऐसे मामले सामने आये हैं। एडीस इजिप्टी प्रजाति के मच्छर से फैलने वाली इस बीमारी से गर्भवती महिलाओं के गर्भस्थ शिशुओं को विशेष नुकसान होता है।

Previous articleअब डाकघर में भी मिलेंगे एलईडी बल्ब और पंखे
Next articleजो देश के तिरंगे का अपमान करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा और चुन-चुन के मारे जाएंगे-रविंद्र रैना