देश लूटने वालों को नहीं छोड़ूंगा: मोदी

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के लिए गोंडा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है, लेकिन भगवान शिव की तरह भारत के लोगों में तीसरी आंख है जिससे वे सही-गलत का पता लगा लेते हैं।

मोदी ने कहा कि ए.सी. और बंद कमरों में बैठकर टी.वी. देखने वालों को पता नहीं चल रहा होगा कि भाजपा की कैसी आंधी चल रही है। यहां हर दिन झूठ बोलने और उसे फैलाने वालों की कमी नहीं है। 15 साल से सपा-बसपा रोज झगड़ते थे लेकिन नोटबंदी के बाद दोनो एक ही बात बोलने लगे। जिस-जिस ने पैसा लूटा है, वो एक तरफ इकठ्ठे हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद मैं देश को लूटने वालों को छोड़ूंगा नहीं।

मोदी ने इस दौरान कानपुर रेल हादसे को लेकर ‘आई.एस.आई’ कार्ड खेला और कानपुर में हुए रेल हादसे की याद दिलाते हुए कहा, ‘‘कानपुर में एक रेल हादसा हुआ था, कुछ लोग पकड़े गए हैं। पुलिस को पता चला कि साजिश सीमा पार से रची गई थी।’’ इसके बाद मोदी ने इशारों में सपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘‘ऐसे लोग जो उनकी मदद करते हैं, यहां से चुने जाएंगे तो क्या गोंडा सुरक्षित रहेगा, क्या देश सुरक्षित रहेगा।’’

Previous articleनोटबंदी ने लोगों को परेशान किया, पीएम इसका फायदा कब बताएंगे: अखिलेश
Next articleआतंकियों की भावनाओं को भी समझो-फारूक अब्दुल्ला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here