दोबारा नहीं होगी श्रीदेवी की मौत की जांच, खारिज की याचिका-सुप्रीम कोर्ट

0

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की स्वतंत्र जांच कराने की मांग करने वाली याचिका को आज खरिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अब अभिनेत्री की मौत की फिर से जांच नहीं होगी क्योंकि उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण स्पष्ट लिखा हुआ है। बता दें कि श्रीदेवी का इसी साल 24 फरवरी को दुबई में निधन हो गया था। दुबई के होटल जुमैरा अमीरात टॉवर्स में श्रीदेवी अपने रूम के बाथरूम के बाथटब में डूबी हुई मिली थी, तब पति बोनी कपूर उनके साथ थे।

श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया था कि उन्होंने शराब पी रखी थी जिस वजह से वे बाथटब में गिर गई और उनकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्त्ता फिल्म निर्माता सुनील सिंह की ओर से सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने यह दलील पेश की थी। उन्होंने अपनी दलील में कहा कि श्रीदेवी की मौत इसलिए भी संदिग्ध है क्योंकि उनका 240 करोड़ रुपये का बीमा हुआ था।

Previous articleदिल के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है शंख की ध्वनि
Next articleजनकपुर-अयोध्या बस सेवा शुरू, PM मोदी बोले- ऐतिहासिक कदम, बढ़ेगा टूरिज्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here