‘ दो की जगह 10 बच्चे पैदा करें हिंदू , भगवान रखेगा ख्याल’

0

नई दिल्ली।वासुदेवानंद सरसस्वती का कहना है कि हिंदुओं की संख्या घट रही है। हिंदुओं को दो बच्चों की जगह 10 बच्चे पैदा करने चाहिए। भगवान उनका ख्याल रखेगा। सरसस्वती ने संघ की तरफ से नागपुर में आयोजित तीन दिवसीय धर्म संस्कृति महाकुंभ में यह बयान दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सरस्वती का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फौरन गौ हत्या पर पाबंदी लगाने का निर्णय लेना चाहिए।

वासुदेवानंद सरस्वती ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य हैं। उन्होंने हिंदुओं की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि हर हिंदू को दो की जगह 10 बच्चे पैदा करने चाहिए। हिंदुओं को दो बच्चे पैदा करने का नियम त्याग देना चाहिए। उन्हें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि उनके बच्चे कौन पालेगा? भगवान हिंदुओं के बच्चों का ख्याल रखेगा। संघ का तीन दिवसीय कार्यक्रम रविवार को समाप्त हो गया है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रवीण तोगड़िया और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी सरस्वती के बयान पर सहमती जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि गौ हत्या पर रोक लगाने पर कानून का रवैया टाल-मटोल वाला है।

Previous articleवाड्रा के जमीन सौदे की जांच की मांग हुड्डा ने खुद की थी: खट्टर
Next articleराहुल के बाद अब प्रियंका करेंगी मोदी सरकार पर हमला, मिली बड़ी जिम्मेदारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here