‘द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले’ कांग्रेस नेता का महामहिम के खिलाफ विवादित ट्वीट

0

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता उदित राज ने देश की पहली दलित महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया है। उदित राज के इस बयान की आलोचना हो रही है और वह इस मामले में बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। इस पूरे मामले पर विवाद बढ़ता देख उदित राज ने कहा है कि यह उनका निजी बयान है कांग्रेस पार्टी का नहीं। वहीं बीजेपी ने कहा कि यह पहली बार राष्ट्रपति के लिए कांग्रेस की ओर से नहीं किया गया है इसके पहले भी कांग्रेस पार्टी के नेता ऐसा कर चुके हैं। वहीं उदित राज के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित ट्वीट किया है। उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। वह कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।

वही इस मामले में जब विवाद बढ़ा तब उसके बाद उदित राज की ओर से एक और ट्वीट करते हुए यह लिखा गया कि मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है। कांग्रेस पार्टी का नहीं है। द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदिवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या वह आदिवासी नहीं रहीं। देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप हो जाते हैं।

वहीं उदित राज के बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का शब्द उदित राज ने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है। यह कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी भी ऐसा कर चुके हैं और वो भी हमने सुना है।

Previous articleयह है वो कफ सिरप जिनके कारण गांबिया में हुई 66 बच्चों की मौत
Next articleAirtel 5G Plus लॉन्च, इन शहरों में फ्री मिलेगी 5G सर्विस, नहीं चाहिए नया SIM Card

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here