मुरैना – ईपत्रकार.कॉम |सर्विस काल में एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण एक आम प्रक्रिया है और व्यक्ति को जाना ही पड़ता है। यह बात मुरैना से विदा ले रहे कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ सुश्री सोनिया मीणा, अपर कलेक्टर श्री एस.के.मिश्रा, एसडीएम मुरैना श्री उमेश शुक्ला, जिला कोषालय अधिकारी, महिला बाल विभाग, खनिज सहित अन्य विभागों के जिलाधिकारी एवं कलेक्टर कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
विगत दिवस कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार का स्थानांतरण मुरैना से भोपाल किया गया है। इस सबंध में एक सादा विदाई समारोह में श्री भास्कर लाक्षाकार ने कहा कि हम सब शासकीय सेवक है। जनता की सेवा के लिए हमें उत्तरदायित्व दिए गए है। हम सेवक के सेवक नही है। उन्होने कहा कि हमें शासन से दायित्व मिले है कि अंतिम दूर तक के व्यक्ति को किस प्रकार लाभान्वित किया जा सकता है उन दायित्वों का भलीभांति निवर्हन करना चाहिए। नोकरी में स्थानांतरण एक आम प्रक्रिया है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना ही पडता है। उन्होने कहा कि मुरैना मेरे लिए सदैव स्मर्णिय रहेगा।
प्रभारी कलेक्टर एवं जिला सीईओ सुश्री सोनिया मीणा ने कहा कि कलेक्टर श्री लाक्षाकार के साथ कार्य करने का जो अवसर मिला उसमें बहुत कुछ सीखने का मिला है। आगे भविष्य में उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।
अपर कलेक्टर श्री एस.के.मिश्रा ने कहा कि कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार एक कुशल अधिकारी मेरे लिए रहे। अल्प समय में बहुत कुछ मुझे सिखाया वे जहां भी रहे एक कुशल अधिकारी के रूप में रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन एसडीएम श्री उमेश शुक्ला ने किया।






























































