नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने अपोलो अस्पताल पहुँचकर घायल अभिभाषकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

0

ग्वालियर  – ईपत्रकार.कॉम |प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने गुरूवार को अपोलो अस्पताल पहुँचकर घायल अभिभाषकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्रीमती माया सिंह ने तीनों अभिभाषकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। विगत 26 जून को भोपाल से ग्वालियर लौटते समय मालथौम के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा अभिभाषकों के साथ मारपीट की घटना में घायल हुए अभिभाषकों का ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सकों से भी चर्चा कर घायल अभिभाषकों का बेहतर उपचार करने को कहा। उन्होंने अभिभावकों के परिजनों को बताया कि प्रदेश के गृह मंत्री से भी चर्चा की गई है। घटना के अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की जायेगी।

Previous articleहितग्राहियों की प्रोफाइल पंजीयन अपडेट करने वाले प्रशिक्षित हुए
Next articleकारावास पाप भोगने का स्थान नही है, बल्कि प्रायश्चित करने स्थान है-जिला न्यायाधीश