हितग्राहियों की प्रोफाइल पंजीयन अपडेट करने वाले प्रशिक्षित हुए

0

विदिशा  – ईपत्रकार.कॉम |जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हितग्राहियों की प्रोफाइल पंजीयन का कार्य जिले में क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके लिए एमपी ऑन लाइन, सीएससी कियोस्क को संचालित करने वाले संचालको हेतु प्रशिक्षण जिला ई गवर्नेंस के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

प्रथम चरण का प्रशिक्षण गुरूवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया था जिसमें एमपी ऑन लाइन एवं सीएससी कियोस्क के 35 संचालक ने उपस्थित होकर हितग्राहियों की प्रोफाइल पंजीयन अपडेट करने की विधाओं से मुखातिब हुए।

जिला ई-गवर्नेंस के प्रबंधक श्री निजामुद्वीन शेख ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत जिले के सभी अनुसचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हितग्राहियों का ऑन लाइन डाटाबेस प्रत्येक हितग्राही का किया जाना है। इसके लिए सभी हितग्राहियों का पंजीयन अति आवश्यक है। पंजीयन के लिए हितग्राही चाहे तो नेट के माध्यम से स्वंय, जनजातीय कार्यालय, एमपी ऑन लाइन, सीएससी कियोस्क में सम्पर्क कर करा सकते है।

आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक श्री नरेन्द्र कुमार अवस्थी ने बताया कि जिले के सभी एमपी ऑन लाइन और सीएससी कियोस्क के संचालको को प्रशिक्षित किया जा रहा है इसके लिए चरणवार प्रशिक्षण का आयोजन ई जिला गवर्नेंस के द्वारा किया जा रहा है। हितग्राहियों की प्रोफाइल तैयार करने हेतु पंजीयन कार्य अति आवश्यक है एक बार पंजीयन हो जाने से हितग्राहियों को अन्य किसी योजना में लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेंज जैसे आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता इत्यादि सहित अन्य दस्तावेंज संलग्न करने की आवश्यकता नही होगी।

Previous articleव्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने ली व्यापारियों की बैठक
Next articleनगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने अपोलो अस्पताल पहुँचकर घायल अभिभाषकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली