नवाज शरीफ ने अपने भाई के साथ मिलकर दो बार रची मेरी हत्‍या की साजिश – पूर्व राष्ट्रपति जरदारी

0

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दावा किया है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके भाई शाहबाज शरीफ ने उन्हें मारने के लिए दो बार योजना बनाई थी। जरदारी का कहना है कि नवाज और शाहबाज शरीफ ने उनकी हत्या की योजना उस वक्त बनाई थी जब वह भ्रष्टाचार मामलों में आठ साल की सजा काट रहे थे। उन्होंने कहा कि शरीफ भाई उनकी हत्या तब करवाना चाहते थे जब वह सुनवाई के लिए अदालत जा रहे थे।

सोमवार को लाहौर के बिलावल हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए जरदारी ने कहा, ‘‘शरीफ भाईयों- पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने 1990 के दशक में मेरे जेल में रहने के दौरान दो बार मेरी हत्या की योजना बनाई थी।’’ जरदारी ने आगे कहा कि सहयोग मांगने के लिए नवाज उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैंने इंकार कर दिया।

Previous articleअब भारत और बांग्लादेश दोनों मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद से
Next articleजाने क्या है गुजरात की रो-रो फेरी सेवा? जानें, सब कुछ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here