पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री यादव ने कार्यभार ग्रहण किया

0

ग्वालियर  – ईपत्रकार.कॉम |प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने शुक्रवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास श्री अश्विनी राय और दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री श्री यादव ने परिचयात्मक चर्चा में अधिकारियों से कहा कि वचन-पत्र में शामिल विभाग के बिन्दुओं पर कार्य-योजना बनाकर अमल करने की कार्यवाही शुरू करें।

Previous articleसुगम न्याय के लिए समय सीमा में करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण – संभागायुक्त
Next articleकलेक्‍टर द्वारा ली जाने वाली माह में बैठकों का कलेण्‍डर जारी