पहली बार मोदी की रैली में लगे विरोधी नारे, छात्रों ने कहा-‘GO BACK MODI’

0
लखनऊ; भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मोदी गो बैक और मुर्दाबाद के नारे लगाए। स्टूडेंट गैलरी में बैठे करीब एक दर्जन छात्रों ने मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार पीएम जैसे ही कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए खड़े हुए तो स्टूडेंट गैलरी में बैठे करीब एक दर्जन छात्रों हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। अचानक हुई इस हरकत से सभी सकते में आ गए और सुरक्षाकर्मियों और छात्रों ने तुरंत हंगामा कर रहे लोगों को बाहर किया।
गौरतलब है कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे के बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव ने क‌िया। इस दौरान गवर्नर राम नाईक और मुख्य सच‌िव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में साढ़े चार घंटे रहेंगे।
Previous articleबच्चों में प्रतिस्पर्धा के गुण विकसित करें
Next articleबुंदेलखंड में बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी को गरीबों की नहीं केवल उद्योगपतियों की चिंता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here