पाकिस्तान की नैशनल एयरलाइन्स कंपनी (PIA) ने अपने कैबिन क्रू को चेतावनी दी है कि अगर वे फिजिकली फिट नहीं हुए तो उन्हें उड़ान सेवा से दूर कर दिया जाएगा। PIA ने सख्ती दिखाते हुए अपने चालक दल के सदस्यों को 6 महीने के भीतर अतिरिक्त वजन कम करने का निर्देश दिया है। कंपनी की उड़ान सेवाओं के महाप्रबंधक आमिर बशीर ने एक जनवरी 2019 को एक आदेश जारी किया था।
इस आदेश के मुताबिक अधिकारियों को हर महीने 2.26 किलोग्राम तक वजन कम करने को कहा गया है। चालक दल के करीब 1,800 सदस्यों को यह नोटिस दिया गया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, PIA ने विभिन्न कद और शारीरिक गठन वाले लोगों के लिए वजन चार्ट भी सुझाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वजन कम करने वालों की सूची में शामिल लोगों को उड़ान की अनुमति प्राप्त करने के लिए हर महीने ग्रूमिंग सेल को अपनी मासिक रिपोर्ट देनी होगी






























































