पाकिस्तान को रोहिंग्या मुसलमानों को अपने यहां शरण दे देनी चाहिए -गिरिराज सिंह

0

नई दिल्ली: विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोहिंग्या मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को रोहिंग्या मुसलमानों को अपने यहां शरण दे देनी चाहिए क्योंकि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर उनका बहुत मुरीद है। सिंह ने कहा कि भारत में और घुसपैठियों को सहने की क्षमता नहीं है, इसलिए रोहिंग्या मुस्लिमों को जाना होगा। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुस्लमान अवैध प्रवासी हैं जो भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं, मानवता कानून से ऊपर नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मसूद अजहर को रोहिंग्या मुसलमान इतने पसंद हैं तो बेहतर होगा कि पाकिस्तान उन्हें ले ले। उन्होंने रोहिंग्या समुदाय का समर्थन कर रहे नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें भी कह दिया जाना चाहिए कि वे रोहिंग्या समुदाय के लोगों को पाकिस्तान भेज दें। गिरिराज ने सीआईआई द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में यह बात की। कुछ महीने पहले गिरिराज सिंह के इस बयान पर विवाद शुरू हो गया था कि नरेंद्र मोदी को सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है और उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

Previous articleधोनी 2023 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनने की क्षमता रखते हैं-माइकल क्लार्क
Next articleजीएसटी एक संरचनात्मक बदलाव ,8% विकास दर हासिल करेगा भारत-वर्ल्ड बैंक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here