पाटन और शहपुरा मण्डी पहुंचकर चना खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

0

जबलपुर – ईपत्रकार.कॉम |पाटन क्षेत्र के गेहूं उपार्जन केन्द्रों के अलावा कलेक्टर श्रीमती छवि भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने पाटन एवं शहपुरा कृषि उपज मण्डी पहुंचकर यहां समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन के लिए बनाये गये खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कलेक्टर ने दोनों खरीदी केन्द्रों पर भारी मात्रा में चने की आवक को देखते हुए परिवहन के काम में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर ने चना खरीदी केन्द्रों पर किसानों से भी चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि किसानों को उनकी उपज की कीमत भुगतान का पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही किया जायेगा। उन्होंने किसानों को एस.एम.एस. न मिलने की शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने का भरोसा दिया।

श्रीमती भारद्वाज ने किसानों से निर्धारित गुणवत्ता का चना ही खरीदी केन्द्रों पर लाने का आग्रह करते हुए कहा कि नाफेड द्वारा तय मापदण्ड के अनुरूप उपज खरीदी केन्द्र पर लाने से उन्हें ही आसानी होगी और भुगतान में अनावश्यक विलंब नहीं होगा।

कलेक्टर ने इस मौके पर किसानों से बारदाने में 50 किलो 700 ग्राम से अधिक चने की भर्ती नहीं करने की स्पष्ट हिदायत भी खरीदी व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को दी।

Previous articleप्याज खरीदी के लिए और अधिक केन्द्र बनाया जाय – कमिश्नर श्री सिंह
Next articleधोनी मेरा पसंदीदा खिलाड़ी, उसकी जगह कोई नहीं ले सकता: रैना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here