पीएम की सोच भविष्यवादी, राहुल कर रहे संसद बाधितः जेटली

0

ई-पत्रकार-नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी का विरोध कर रहे विपक्ष खासकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सोशल साइट फेसबुक पर तीखी आलोचना की है। वित्तमंत्री ने फेसबुक पर पोस्ट किए अपने ब्लॉग में कहा, प्रधानमंत्री जहां अगली पीढ़ी के बारे में सोच रहे थे, वहीं राहुल गांधी सिर्फ यह सोच रहे थे कि संसद के अगले सत्र में किस तरह कार्यवाही बाधित की जाए।

जेटली ने रविवार को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि नोटबंदी के दो महीने बाद अब बैंकों पर लंबी लाइनें नहीं है। उन्होंने कहा कि 500 और 1000 रुपये की नोट बंद किए जाने के बाद लोगों ने सरकार के इस फैसले को सराहा और तमाम दिक्कतों के बावजूद कोई समाजिक अराजकता पैदा नहीं हुआ।

जेटली ने लिखा, ‘यह दुखद है कि कांग्रेस जैसी एक राष्ट्रीय पार्टी ने बदलाव और सुधार के विरोध का फैसला किया। यह ब्लैक मनी के लिए मुफीद यथास्थिति का समर्थन था।’ जेटली ने स्वीकार किया कि नोटबंदी की वजह से कुछ शॉर्ट-टर्म पेन (कम समय के लिए तकलीफ) जरूर हुए लेकिन उन्होंने दावा किया कि अब चीजें सामान्य हो रही हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां अगली पीढ़ी के बारे में सोच रहे थे, वहीं राहुल गांधी सिर्फ यह सोच रहे थे कि संसद के अगले सत्र में किस तरह कार्यवाही बाधित की जाए। प्रधानमंत्री का फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया। वे आधुनिक तकनीक पर आधारित एक साफ सुथरी अर्थव्यवस्था के बारे में सोच रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावी चंदे की भी बात की और इस क्रम में राजनीतिक प्रक्रिया में पारदर्शिता पर भी जोर दिया।

Previous articleCISF में 35 हजार और कर्मियों की भर्ती होगी : राजनाथ
Next articleमैं अभी भी SP अध्यक्ष, चुनाव की तैयारी करें कार्यकर्ता : मुलायम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here