पुलिस ने भगोड़े इतालवी माफिया को फेसबुक के जरिए गिरफ्तार किया

0

इतालवी जांचकर्ताओं ने फेसबुक पर शेयर की गईं तस्वीरों के जरिए एक वांछित भगोड़े माफिया को मेक्सिको में गिरफ्तार कर लिया। माफिया ने दूसरे नाम से बनाए गए फेसबुक अकाउंट पर अपनी तस्वीरें डाली थीं। समाचार-पत्र ‘टेलीग्राफ’ में रविवार को प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार, जियलिओ पेरोन (65) ने ‘सेवरियो गार्सियो गेलोरो’ नाम से खोले गए फेसबुक अकाउंट पर शनिवार को यह तस्वीरें डालीं।

इसमें उसने सीमा के नजदीक दक्षिणी इलाके में खुशहालीपूर्वक रहते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं। पेरोन को मादक पदार्थों की तस्करी के अपराध में 22 साल की सजा सुनाई गई है। वह दो दशकों से कानून से बच रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, ‘इतालवी फरेंसिक पुलिस निगरानी ने तस्कर के फेसबुक पोस्ट से पाया कि वह सेवरियो गार्सिया गेलोरो उपनाम का इस्तेमाल कर रहा है। गेलेरो उसकी मां का पहला नाम है, जिससे पुलिस को उसे गिरफ्तार कर इटली ले जाने में मदद मिली।’

पेरोन को मादक पदार्थों की तस्करी के अपराध में 22 साल की सजा सुनाई गई है। वह दो दशकों से कानून से बच रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, इतालवी फोरेंसिक पुलिस निगरानी ने तस्कर के फेसबुक पोस्ट से पाया कि वह सेवरियो गार्सिया गेलोरो उपनाम का इस्तेमाल कर रहा है। गेलेरो उसकी मां का पहला नाम है, जिससे पुलिस को उसे गिरफ्तार कर इटली ले जाने में मदद मिली।

पेरोन मैजरेला, फार्मिकोला, पोल्विनेनो और टोलोमेलि माफिया गिरोहों के लिए काम करता रहा है। उसे नेपल्स अदालत द्वारा नशीले पदार्थों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने का दोषी पाए जाने के बाद आधिकारिक तौर पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। अदालत ने उसे 22 साल की जेल की सजा सुनाई है।

Previous articleRBI का होली गिफ्ट: बचत खातों से विद्ड्रॉल लिमिट खत्म
Next article‘सुल्तान’ के बाद वजन घटाना रहा तकलीफदेह : सलमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here