ISIS के सरगना अबू बकर अल बगदादी को ढेर करने के बाद अब उसके पहले नंबर के उत्तराधिकारी को भी ढेर कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके इसका ऐलान किया है। बगदादी के गबाद आतंकी संगठन की कमान अब्दुल्लाह कार्दश के पास आ गई थी। हालांकि ट्रंप ने मारे गए आतंकी का नाम नहीं बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बगदादी कई बीमारियों से ग्रसित था ऐसे में कार्दश ही इन दिनों आतंकी संगठन की देखरेख करता था।
बगदादी की मौत के बाद डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह उसके उत्तराधिकारियों के बारे में भी जानते हैं। डॉनल्ड ट्रंप ने रविवार को ऐलान किया था कि खूंखार आतंकी बगदादी अमेरिकी सेना के हावाई ऑपरेशन में मारा गया। ट्रंप ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘हम उसके उत्तराधिकारियों के बारे में जानते हैं और उन पर हमारी नजर है।’
डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके कहा, ‘अभी-अभी पुष्टि हो गई है कि बगदादी का नंबर वन रिप्लेसमेंट भी अमेरिकी सेना द्वारा मारा गया। वह आईएस का सरगना बनने वाला था, अब उसकी मौत हो चुकी है।’ अमेरिका ने मंगलवार की सुबह बताया था कि अबु अल हसन अल मुजाबिर को मार दिया गया है जो कि जिहादी ग्रुप में टॉप पर था।






























































