पूजा बनर्जी के बाद अब रुबीना दिलैक बनेगी मां वैष्णो देवी?

0

टीवी सीरियल जग जननी मां वैष्णो देवी काफी चर्चा में चल रहा है. हाल ही में पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने शो को अलविदा कह दिया है. पूजा, स्टार भारत के पौराणिक शो जग जननी मां वैष्णो देवी कहानी माता रानी की में वैष्णो देवी की भूमिका निभा रही थीं. अब इस शो के मेकर्स ने अपनी नई लीड एक्ट्रेस ढूंढ ली है.

लॉकडाउन के बाद मेकर्स को शूटिंग फिर से शुरू करनी थी. ऐसे में रश्मि शर्मा प्रोडक्शन के लिए एक बड़ा टास्क था कि वैष्णो देवी के किरदार में दर्शक किसे देखना पसंद करेगे. प्रोडक्शन ने उन टीवी एक्ट्रेसेज को कॉल किया जो पहले भी रश्मि शर्मा प्रोडक्शन के साथ काम कर चुकी है. इसमें तेजस्वी प्रकाश, रुबीना दिलैक, मीरा देवस्थले शामिल हैं.

रुबीना होंगी नई मां वैष्णो देवी?
अब माना जा रहा है कि रुबीना दिलैक मां वैष्णो देवी के रोल के लिए फाइनल हुई हैं. इससे पहले रुबीना, सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की में सौम्या का किरदार निभा चुकी है. सौम्या एक किन्नर थी. इस शो और रुबीना के काम को दर्शकों से बहुत प्यार मिला और रुबीना को इस किरदार के लिए खूब सराहना भी मिली.

रुबीना एक बार फिर नए किरदार में दर्शकों से उनके टीवी स्क्रीन पर मिलने को तैयार हैं. वे मां वैष्णो देवी के किरदार से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीतेंगी बल्कि उनके फैन्स उन्हें इस नए अवतार में कितना पसंद करते हैं ये भी देखने वाली बात होगी.

Previous articleकोविड 19 के संकट काल में नागरिकों को विभिन्न योजनाओं में 38 हजार करोड़ की प्रत्यक्ष राहत
Next articleकोरोना संकट से वै​श्विक व्यापार में आएगी 18.5% की गिरावट: WTO