पेटीएम पेमेंट बैंक में ऐसे खोलें सेविंग अकाउंट

0

प्रमुख डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने इस साल की शुरुआत में देश में एक पारंपरिक बैंक के मुकाबले तमाम सुविधाओं के साथ अपने पेमेंट बैंक की शुरुआत की थी। पेटीएम ने मई 2017 में कहा था कि वो इस साल ही इसे आम लोगों के लिए शुरू कर देगा। वहीं इस बीच पेटीएम ने उन लोगों की दिलचस्पी जानने की कोशिश की जो उनके पेमेंट बैंक में सेविंग अकाउंट की तलाश कर रहे थे। अब पेटीएम पेमेंट बैंक देशभर में आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया।

हालांकि, इस सेवा को केवल पेटीएम बीटा ऐप में ही लाइव किया गया है| जो पेटीएम यूजर्स इस पेटीएम पेमेंट्स बैंक में अकाउंट खोलना चाहते हैं वो पेटीएम ऐप का बीटा वर्जन 6.0 डाउनलोड कर सकते हैं| ध्यान रहे कि वही यूजर्स पेटीएम पेमेंट बैंक में सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं जो पेटीएम द्वारा वेरिफाइड यूजर होंगे| यानी यूजर को सेविंग अकाउंट ओपन करने से पहले अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को वैरिफाइ करवाना होगा। अगर आपका अकाउंट केवाईसी वैरिफाई नहीं है तो एप्लीकेशन में पेमेंट बैंक का ऑप्शन दिखाई नहीं देगा।

ऐसे में अगर आपने एप्लीकेशन (पेटीएम बीटा v6.0) डाउनलोड कर रखी है और आप पेटीएम के केवाईसी वैरिफाइड यूजर हैं तो एप्लीकेशन बिना किसी रुकावट के आपको सेविंग बैंक अकाउंट ओपन करने की अनुमति देगी।

आपको क्या करना होगा:
पेटीएम बीटा वर्जन 6.0 एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के बाद, आप अपने क्रिडेंशियल के साथ लॉग इन करें और फिर प्रोफाइल सेक्शन पर जाएं। प्रोफाइल सेक्शन में आपको साफतौर पर माय सेविंग अकाउंट मैन्यु अकाउंट दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें और स्टैप फॉलो करें। सभी स्टैप को फॉलो करने के बाद आपका पेटीएम पेमेंट बैंक सेविंग अकाउंट बन जाएगा। इसके बाद आपको वर्चुअल पेटीएम पेमेंट बैंक रूपे कार्ड सौंप दिया जाएगा।

Previous articleपटवारी व पंचायत सचिव सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर ही रात्रि विश्राम करें-श्री सिंह
Next articleपोषण स्मार्ट विलेज बनाने सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें- कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here