पेट फूल रहा हैं तो खाएं ये चीज़ें

0

पेट फूलने की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। खासकर, ऐसा तब होता है जब आपका खान-पान गलत हो जाता है। इसलिए आपको सबसे पहले अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देना होगा कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बतांएगे जिसका सेवन करके आप फूलते हुए पेट की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल में कर सकते हैं।

1. अदरक

अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरील और एंटी एमेटिक प्रॉपटी मौजूद होती हैं जो पेट फूलने की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल में रखते हैं।

2. पुदीना और धनिया

अपने आहार में रोजाना आपको फ्रैश हर्ब्स शामिल करने चाहिए। इसका सेवन करने से भी आपको बहुत फायदा मिलता हैं।

3. फ्रूट जूस

ज्यादातर लोग फ्रूट जूस पीने की जगह सॉफ्ट ड्रिंक्स पीना ज्यादा पंसद करते हैं और उन्हें फिर गैस जैसी समस्या शुरू होने लगती हैं। इसलिए बेहतर यही है कि आप सॉफ्ट ड्रिंक्स की फ्रूट जूस का सेवन करें। इसे आपको गैस की समस्या की कोई परेशानी भी नहीं होगी।

4. खीरा

खीरा पेट फूलने की समस्या को कम करने में काफी सहायक है। इसमें भरपूर मात्रा मेें फाइबर पाया जाता है जो पेट फूलने की समस्या को कम करते हैं।
करें इन चीजों से परहेज

प्याज, लहसुन और पत्ता गोभी, यह चीजे पेट फूलने का कारण बनती हैं। क्योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेड और बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो पेट में गैस पैदा करते हैं।

Previous articleशहर में कहां है पार्किंग की दिक्कत, अब बताएगा गूगल मैप
Next articleमहात्मा गांधी की 69वीं पुण्यतिथि आज, PM ने दी श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here