स्मार्ट सिटी और स्मार्ट स्टेशन के संबंध में डी.आर.एम. रेलवे ने जिला प्रशासन से की चर्चा

0

सतना– ईपत्रकार.कॉम |जबलपुर मण्डल के रेल प्रबंधक (डी.आर.एम.) डॉ. मनोज सिंह ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियो के साथ सोमवार को होटल भरहुत में कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला और आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी और स्मार्ट स्टेशन को विकसित करने के संबंध में रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियो से परस्पर चर्चा की। इस मौके पर महापौर ममता पाण्डेय, एस.डी.एम. बलवीर रमन भी उपस्थित थे।

आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल ने इस दौरान सतना शहर के बाजार स्थित मुख्य मार्ग के किनारे की दुकानो को रेलवे की तरफ शिफ्टिंग करने के लिये आवश्यक रेलवे भूमि की मांग का प्रस्ताव रखा। कलेक्टर ने रेलवे द्वारा नगर निगम प्रशासन को दी जाने वाली इस भूमि के बदले जिले मे रेलवे स्टेशनो के विस्तार अथवा रेलवे के कार्य हेतु जिले मे कही भी आवश्यकतानुसार भूमि उपलब्ध कराने की बात कही। डी.आर.एम. डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि रेलवे की भूमि को अदला बदली करने का अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा लिया जाना है।

इसके लिये वे अपनी सहमति प्रस्ताव प्रस्तुत कर देगें। जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियो के साथ हुई बैठक में कैमा मे सेटेलाईट स्टेशन मुख्त्यारगंज और उचेहरा क्रांसिग रेलवे ओव्हर ब्रिज मालगोदाम शिफ्टिंग तथा खुटहा मे पुलिया पर अण्डरब्रिज के संबंध में भी चर्चा की गई। डी.आर.एम. ने कहा कि स्मार्ट सिटी सतना के लिये वे आवश्यक हरसंभव सहयोग करेगें। वहीं स्मार्ट सिटी सतना के रेलवे स्टेशन को सौन्दर्यीकरण कर स्मार्ट सिटी स्टेशन बनाने के लिये भी जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन से अपेक्षा रखते है। बाद में डी.आर.एम. और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियो ने कलेक्टर और आयुक्त नगर निगम के साथ प्रस्तावित भूमि और शहर मे बदले मे रेलवे को आबंटित की जा सकने वाली पुरानी आबकारी के स्थल का भी निरीक्षण किया।

Previous article16 जनवरी 2018 मंगलवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleसभी विभाग लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here