प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागालैंड और मेघालय में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागालैंड और मेघालय में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मोदी का मेघालय के गारो हिल्स और फुलबाड़ी के श्याम नगर मैदान में जनसभाओं का कार्यक्रम है। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव, हिमंत विश्व शर्मा और नलिन कोहली पहले से ही फूलबाड़ी में जनसभा को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए यहां शिविर लगाए हुए हैं।

गारो हिल्स को मेघालय के मुकुल संगमा का गढ़ माना जाता है। वह दो सीटो अम्पति और सांगसक से चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने गारो हिल्स के तुरा और मेंदिपाथर में चुनावी जनसभाएं कर चुके हैं। कोहली ने कहा कि मोदी की फुलबाड़ी रैली इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां के लोग मेघालय में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होने हैं।

Previous articleनॉर्थ ईस्ट को डिस्टर्ब रखना चाहते हैं पाक और चीन- बिपिन रावत
Next articleभारत ने पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल रात्रि परीक्षण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here