प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी भावभीनी विदाई

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज शाम ग्वालियर से दो दिवसीय दिल्ली के लिये रवाना हुए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विमानतल पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को विमानतल पर स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गृह मंत्री श्री सिंह को भावभीनी विदाई दी
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर विमानतल पर भावभीनी विदाई दी। केन्द्रीय गृह मंत्री तीन दिवसीय टेकनपुर (ग्वालियर) प्रवास के पश्चात आज शाम वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिये रवाना हुए।

विमानतल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह को विदाई देने जल संसाधन एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, मध्यप्रदेश सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बालेन्दु शुक्ल, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, निगम सभापति श्री राकेश माहौर एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Previous articleमंत्रालय उन राज्यों पर विचार कर रहा है जो निर्यात को बढ़ावा देने हेतु सक्रिय भूमिका निभा रहा है-सुरेश प्रभु
Next article15 साल से अधिक पुरानी बसें स्कूलों में नहीं चलेंगी-मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here