प्रभास की ‘साहो’ का पहला सॉन्ग ‘साइको सैंया’रिलीज

0

फिल्म ‘बाहुबली’ से इंडिया और इंटरनैशनल लेवल पर धमाका मचाने बाद सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली ऐक्शन फिल्म ‘साहो’ के साथ फैन्स के सामने आने वाले हैं। इस फिल्म टीजर ने पहले ही दर्शकों में काफी उत्सुकता जगा दी है। अब इस फिल्म के मेकर्स फिल्म का पहला सॉन्ग ‘साइको सैंया’ रिलीज हो गया है।

‘साइको सैंया’ का टीजर भी हाल में रिलीज किया गया था जिसे काफी पसंद किया गया था। इस सॉन्ग को 4 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस सॉन्ग को हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। इस गाने में प्रभास के साथ फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने सेक्सी मूव्स दिखाती नजर आएंगी। इस सॉन्ग को ध्वनि भानुशाली ने अपनी आवाज दी है जबकि तनिष्क बागची ने इसका म्यूजिक दिया है। इस गाने को तनिष्क बागची और श्रीजो ने लिखा है।

बता दें कि ‘साहो’ में श्रद्धा कपूर भी एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी और ऑडियंस को उनके भी कुछ जबरदस्त ऐक्शन सीन देखने को मिलेंगे। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, अर्जुन विजय, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे। यह फिल्म आने वाले 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Previous articleआतंकी बुरहान की बरसी पर कश्मीर बंद, घाटी में रोकी गई अमरनाथ यात्रा
Next articleभारत के खिलाफ सेमीफाइनल में सफलता की कुंजी साबित होंगे फर्ग्युसन: गैरी स्टीड